
सक्ती। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), रतिराम (रत्तू), अमीर (भूरू) हरिश (कालू), लाला की पूज्य माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी अग्रवाल को नगरवासियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। श्रीमती लक्ष्मी देवी अग्रवाल उम्र 72 पति स्व. श्री गोवर्धन अग्रवाल का निधन बीती रात्रि लगभग 2 बजे हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11.30 बजे पुराना स्टेट बैंक के पीछे निवास स्थान से निकाली गई। मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में उनका अंतिम संस्कार किया गया।




