छत्तीसगढ़

सक्ती में 20 जुलाई को होगा नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य में ‘सक्ती ब्लड सेंटर’ का भव्य शुभारंभ,,



जन उपकार विकास सेवा संस्थान द्वारा रक्त एवं रक्त अवयवों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया नया केंद्र, नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की करी अपील

सक्ती। जन उपकार विकास सेवा संस्थान (छत्तीसगढ़) द्वारा संचालित सक्ति ब्लड सेंटर का भव्य शुभारंभ 20 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 2:00 बजे से वार्ड क्रमांक 14, प्रीतम ट्रैक्टर्स के सामने, बाराद्वार रोड, सक्ती में किया जाएगा। संस्थान ने इस अवसर पर नगरवासियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होकर इस जनसेवा के कार्य का साक्षी बनने का आमंत्रण दिया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पूजा अग्रवाल, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. गिरिधर प्रसाद पटेल, नगर पालिका परिषद सक्ती के उपाध्यक्ष श्री भरत यादव तथा भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

संस्थान के अनुसार, सक्ती ब्लड सेंटर की स्थापना का उद्देश्य जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध कराना है, जिससे जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। यह केंद्र रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सामाजिक एवं मानवीय पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।

संपर्क:

प्रेमलाल साहू (डायरेक्टर) – 9685716787


विपिन कुमार पांडे (डायरेक्टर) – 9131014415


प्रदीप पांडे (सेक्रेटरी) – 8319288034

Related Articles