
सक्ती l स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में शिक्षक दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षको को श्रीफल एवं ससम्मान पूर्वक उपहार दे कर शिक्षको से आर्शिवाद लिये।
शिक्षक दिवस पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शुक्ला, अंग्रेजी विभाग के प्रो. अजित जॉन ने महत्व को बताया, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. मेघनाथ जायसवाल ने डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के पृष्टभूमि पर प्रकाश डाला। डॉ. राधाकृष्णन न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षक थें बल्कि एक महान विद्वान दार्शनिक और भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति थे। इनके विचारो को हमारे जीवन मे अमल करना हमारे लिए गौरव की बात है।
इसी प्रकार प्राचार्य डॉ.शालू पाहवा ने शिक्षक का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान को भी भगवान बनने के लिए गुरु के पास जाना पडता है। जैसे श्री कृष्ण भगवान ने संदीपनी ऋषि के आश्रम में विद्या अध्ययन के लिए गये थें, आगे उन्होने कहा कि गुरु चाहे तो एक साधारण बना व्यक्ति को भी असाधारण बना सकता है। जैसे चाणक्य ने असाधारण चन्द्रगुप्त को राज सिहासन पर बैठाया अर्थात हर युग काल मे गुरु का शिक्षको का विशेष महत्व होता है, शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं जलता है लेकिन रोशनी दुसरो को देता है।
अंत मे प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थीयों को शिक्षको को सम्मान देने की बात कही, कला संकाय के छात्र-छात्राए पप्पू खर्रा, देव कुमारी अन्जू, दिव्या एवं रश्मि गवेल वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राए जयदीप अग्रवाल, कुनाल अग्रवाल, विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राए कु. लेखा, कु. खुशी, कु. खुशबु, कु. मनीषा, कु. काजल, कु. अदिति, कु. मुस्कान, कु. मीनाक्षी, कु. उर्मिला, कु. प्रतिभा, कु. प्रिति, कु. सुधा, गौरव कुमार, राहुल कुमार एवं नितीन कुमार साथ ही साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी का योगदान सराहनीय रहा।




