
दिनेश शर्मा (अन्नपूर्णा) बनाए गए नवनिर्वाचित संगठन के प्रथम अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में जिले के कलेक्टर और एसपी रहेंगे मौजूद
सक्ती (बाराद्वार)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवगठित बाराद्वार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 17 जुलाई, गुरुवार को शाम 6 बजे बाराद्वार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समाराह में जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के मनोनीत प्रांतीय मंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत कई दशकों से निरंतर चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी के कुशल नेतृत्व में यह संगठन जहां निरंतर व्यापारियों के हित में काम कर रहा है, वहीं अब बाराद्वार में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की इकाई का गठन कर लिया गया है। संगठन में बाराद्वार शहर सहित आसपास के व्यापारी बंधुओ को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
6 जुलाई 2024 को चेंबर के प्रांतीय कार्यालय से जारी पत्र में नवगठित बाराद्वार शाखा के संरक्षक के रूप में सतीश अग्रवाल,राधेश्याम अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ओमप्रकाश केडिया, गिरवर अग्रवाल, अध्यक्ष- दिनेश शर्मा (अन्नपूर्णा), सचिव पंकज सांवडिया, कोषाध्यक्ष- पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष- सुनील कुमार अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य में- आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संजय जैन, राजेश अग्रवाल (बालाजी), भीम सिंघानिया, नटवर बंसल एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख है।
नवगठित कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला सक्ती की नवगठित बाराद्वार शाखा के गठन की स्वीकृति विगत दिनों चेंबर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी ने दी।




