मारवाड़ी युवा मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई बुधवार को जनसेवा के कार्यों में अग्रणी मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका सक्ती कार्यालय परिसर में स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता मित्रों एवं श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन्हें गमछा एवं माला पहनाकर तथा जलपान कराकर उनका सम्मान किया और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों एवं मंच के सदस्यों व पदाधिकारियों ने 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी ली।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी 7 मई को आयोजित मतदान दिवस में नगर पालिका क्षेत्र सक्ती के किसी एक मतदान केंद्र में पोलिंग बूथ में आने वाले मतदाताओं को शरबत एवं ठंडे पानी की व्यवस्था करें तो अच्छा रहेगा। इस सुझाव पर सभी सबने एक स्वर में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मतदान केंद्र में शरबत की व्यवस्था करने की बात कही।
कार्यक्रम में मंच के नव नियुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साई कंप्यूटर) का भी पूर्व अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने स्वागत-अभिनंदन करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में साल भर सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही, वहीं पूर्व अध्यक्ष मनीष कथूरिया के बेहतर कार्यकाल के लिए उनका साधुवाद ज्ञापित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा द्वारा 1 मई को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के कार्यक्रम में नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, संजय रामचंद्र, मंच के वरिष्ठ संरक्षक हरिओम अग्रवाल, कन्हैया गोयल, पूर्व सक्ती शाखा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, सुधीर सराफ, मानस अग्रवाल, मनीष, सक्ती शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साइ कंप्यूटर), रवि अग्रवाल अशोका, सुमित शर्मा, अनिल सराफ, रितेश अग्रवाल मुन्चु गजेंद्र गज्जू डालमिया सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




