छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक, नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम कसने और संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने दिए दिशा-निर्देश

अपराध पर नियंत्रण करने गृ़हमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की की थी समीक्षा बैठक

सक्ती। राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने, मादक पदाथों की बिक्री रोकने और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही तेज करने विगत दिनों प्रदेश के गृहमंत्री ने बिलासपुर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में सक्ती जिले की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने मादक पदार्थो के विक्रय/परिवहन तथा संग्रहण में शामिल असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोरता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस संबंध मे सूचना संकलन को और मजबूत करने पर बल दिया गया तथा मादक पदार्थो कि बिक्री में संलग्न पूरी चैन को टारगेट कर सबके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें एवं आरोपियों को हर हालत में न्यायालय से सजा दिलायी जा सके इस उद्देश्य से विवेचना करे।

एनडीपीएस के ऐसे आरोपी जिनके विरुद्ध एक से अधिक प्रकरण है उनको भी चिन्हाकित करके एनडीपीएस के प्रावधानों के अतंर्गत पृथक से प्रतिबंधत्मक कार्यवाही करने के निदेश दिये गये ताकि छ0ग0 की भोलि भाली जनता एवं युवा वर्ग को नशे की लत से बचाया जा सके। इसी प्रकार अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि नशे के कारण होने वाले अपराधों पर नियत्रंण किया जा सके सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एैसे लोगों को चिन्हाकित कर उनका अपराधिक अभिलेख भी तैयार करने की निर्देश दिये गये है। सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग/कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम में चलित थाना लगाकर ऑनलाइन ठगी/सायबर फ्रॉड से संबंधित जानकारी दी जाये तथा यातायात के नियमो के पालन के प्रति भी जागरूक किया जाये अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलो में जाकर बच्चों को भी इस संबंध में जानकारी दी जाये ताकि वे अपने परिवार के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक कर सके क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य है। अच्छे काम करने वाले थाना प्रभारियों एवं स्टाफ को पुरुस्कृत किया गया है।

Related Articles