छत्तीसगढ़

कथा वाचिका चित्रलेखा पहुंची श्री सिद्ध हनुमान मंदिर

मंदिर परिवार के आत्मीय स्वागत से चित्रलेखा हुई अभिभूत

सक्ती । श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती में आज कथा वाचिका चित्रलेखा का आगमन हुआ तब उन्होंने प्रभु श्री हनुमान की चरणों में मत्था टेक पूजन आरती किया ।

चित्रलेखा ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार में अपने आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर सबके प्रति साधुवाद प्रगट किया।आज दोपहर कथा के पूर्व अपने माता पिता के साथ चित्रलेखा के मंदिर परिसर पहुंचने पर श्री सिद्ध हनुमान परिवार के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिसमें मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, कोडके मौर्य, सोनू देवांगन, अमित तंबोली, वीरेंद्र देवांगन, महेंद्र गबेल, घनश्याम साहू, संजय तंबोली, अरविंद देवांगन, पप्पू खर्रा, आदि सपरिवार शामिल होकर अतिथियों का सौभाग्य माला एवम स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

विदित हो कि नगर में जायसवाल परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के आज अंतिम दिवस पर कथावाचिका चित्रलेखा के सपरिवार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में आगमन से परिवार के सभी लोग उत्साहित एवम् प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।

Related Articles