
थाना स्टाफ से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, अच्छी पुलिसिंग के साथ साथ ईमानदारी से ड्यूटी करने, अपराधियों में खौफ एवं फरियादियों में विश्वास बनाये रखने दी समझाइश
सक्ती/जैजैपुर। जिले की पुलिस अधीक्षिका श्रीमती अंकिता शर्मा ने 10 मार्च को रात 8 बजे जैजैपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के स्टाफ ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी ने उनकी समस्याएं सुनते हुए अच्छी पुलिसिंग के साथ-साथ ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने, अपराधियों में खौफ के साथ-साथ थाना आने वाले फरियादियों में विश्वास बनाए रखने की समझाईश भी दी। उन्होंने जैजेपुर थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को ईमानदारीपूर्वक कार्य करने पर सम्मानित करने के अलावा दूसरी लोगों के साथ पक्षपात, भेदभाव या कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर कड़ी विभागीय कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी।
औचक निरीक्षण के क्रम में एसपी श्रीमती शर्मा रात लगभग 8 बजे जैजैपुर थाने पहुंची। उन्होंने स्टाफ से उनकी कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी। इसके उपरांत श्रीमती शर्मा ने पूरे थाना परिसर में साफ-सफाई का अवलोकन भी किया। वायरलेस, समंस, वारंट आदि कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए उन्होंने तेजी लाने का दिशा निर्देश भी दिया।
एसपी ने थाना के समस्त दस्तावेजों, रोजनामचा, मिनट बुक, वी एस एन बी, एमएलसी रजिस्टर, गुंडा बदमाश व अन्य आवश्यक रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया तथा गुडवर्क के लिए थाना प्रभारी व स्टाफ की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान जहाँ जहाँ उन्होंने कमियां पाई उनके कारणों को जानकर और सुपर विजऩ अधिकारी की भूमिका निभाते हुये थाना कार्य व अपराधों के निराकरण न होने में होने वाली परेशानियों को दूर करने संबंधी दिशा निर्देश दिए। एसपी श्रीमती अंकिता शर्मा द्वारा जहाँ एक ओर चलित थाना लगाकर लोगों के बीच जाने, उन्हें कानून, यातयात नियमों, साइबर ठगी व अन्य अपराधों के प्रति जागरूक करने, उनकी समस्याओं को सुनने के साथ साथ पूरे थाना क्षेत्र को बिट में बांटकर हर गाँव में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है, वहीं थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को अच्छा कार्य करने पर इनाम से सम्मनित करने की बात भी कही गई।




