छत्तीसगढ़

रजत जयंती : 6 अक्टूबर को सक्ती से निकाली जाएगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा

चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा रजत जयंती के मौके पर ‘माई का खजाना’ लकी ड्रॉ खुलेगा, 11 अक्टूबर को होगा जगराता कार्यक्रम

सक्ती। शक्ति शहर की चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा की रजत जयंती का वर्ष मनाया जा रहा है। 6 अक्टूबर को जहां श्री राधाकृष्ण मंदिर से दोपहर 1 बजे हटरी चौक होते हुए मां महामाई मंदिर दोपहर 2 बजे यह पदयात्रा पहुंचेगी तथा महामाई दाई मंदिर में 51दीपों की महाआरती के पश्चात यह पदयात्रा प्रारंभ होकर मां चंद्रहासिनी देवी के दरबार चंद्रपुर पहुंचेगी जहां छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा। पदयात्रा मार्ग में जहां जगह-जगह देवी भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस यात्रा के पद यात्रियों का स्वागत किया जाएगा वहीं चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा भी इस 25वीं पदयात्रा को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की गई है।

सामुदायिक भवन में होगा माता का जगराता

11 अक्टूबर को नवमी के दिन शक्ति के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा माता का जगराता कार्यक्रम रात्रि 7 से आयोजित किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मोनिका अग्रवाल कोरबा, आकाश शर्मा खरसिया, हीरा भैया कोरबा एवं विक्की सिंघल सकती सहित प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे .

श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष लकी ड्रा कार्यक्रम का भी आयोजन माई के खजाने के रूप में किया गया है, जिसकी टिकट का सहयोग शुल्क 250 रुपये है एवं इसकी रसीद के लिए शहर के अग्रसेन काम्प्लेक्स में चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति का कार्यालय खोला गया है, जहां देवी भक्त पहुंचकर माई के खजाने में अपना सहयोग कर सकते हैं, उसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चतुर्थ पुरस्कार होंडा एक्टिवा, पांचवा पुरस्कार एयर कंडीशनर,छटवां पुरस्कार लैपटॉप,सातवां पुरस्कार फ्रीज, आठवां पुरस्कार 42 इंच एलइडी स्मार्ट टीवी,नवम पुरस्कार कुलर,दसवां पुरस्कार होम थिएटर, 11 वां पुरस्कार रेंजर साइकिल, 12 वां पुरस्कार मिक्सी, 13वां पुरस्कार इंडक्शन एवं 14वां पुरस्कार डिनर सेट दिया जाएगा, चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के इस माई के खजाने के लिए इच्छुक भक्तजन मोबाइल नंबर- 62644654 66, 9300627299, 624434 5352 एवं 9303547990 में संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी देवी भक्तों को 25वीं पदयात्रा कार्यक्रम में चंद्रपुर पहुंचने की अपील की है।

Related Articles