छत्तीसगढ़

सक्ती में सजेगा श्याम दरबार …श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 20 मार्च को

सक्ती। बुधवार 20 मार्च को श्री श्याम बाबा का भव्य फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की कड़ी में सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री राधाकृष्ण मन्दिर, श्री श्याम दरबार तक भव्य नि:शुल्क निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा में शामिल होने वाले श्याम प्रेमियों के लिए श्री राधाकृष्ण मन्दिर से घर वापसी के लिए नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई है।

सायं 6.30 बजे ज्योत प्रज्जवलन के बाद विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोतबा से संदीप शर्मा और गाजियाबाद से प्रशांत सूर्यवंशी जैसे ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी सुमधुर प्रस्तुति देकर श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर अखण्ड दीप प्रज्जवलित की जाएगी, छप्पन भोग लगाए जाएंगे। इसके अलावा भोगप्रसाद, मोर छड़ी की झाड़ा, बाबा का अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, श्याम रसोई, फालगुन धमाल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। श्री श्याम परिवार एवं श्री राधाकृष्ण मन्दिर समिति सक्ती ने समस्त श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उत्सव स्थल :- श्री राधाकृष्ण मंदिर , सक्ति

Related Articles