
सक्ती। श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से श्री श्याम परिवार एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती द्वारा 19 मई दिन रविवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें रंग बिरंगे फूलों से श्याम प्रभु का दरबार सजाया जाएगा। संकीर्तन में गायक कलाकारों द्वारा खाटू नरेश की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भव्य दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद आमंत्रित भजन गायक टाटानगर से हरजीत सिंह (हीरा जी) एवं सक्ती से विक्की सिंघल जी मधुर भजनों से अमृत वर्षा करेंगे। 19 मई को सायं 7.30 बजे से पावन ज्योत व भजनारंभ का आयोजन होगा। रात्रि 11.30 बजे श्री श्याम प्रभु की आरती जाएगी।
श्याम भक्तों ने बताया कि कलयुग के अवतार श्याम प्रभु की महिमा अपरंपार है जो श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा से श्याम प्रभु के दरबार में शीश झुकाते हैं उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्री श्याम परिवार एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती ने संकीर्तन में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।




