विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 30 अगस्त को मनाया जाएगा षष्टिपूर्ति स्थापना दिवस, विहिप की स्थापना के 60 वर्ष हुए पूरे, चंद्रा भवन में कार्यक्रम का होगा आयोजन

सक्ती। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर जिला इकाई द्वारा स्टेशन रोड स्थित चंद्रा भवन में दोपहर 2 बजे षष्टिपूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई के जिला मंत्री सुदामा चंद्रा ने दी।
जिला मंत्री श्री चंद्रा ने आगे बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में भव्य रूप से स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। नवगठित शक्ति जिला इकाई द्वारा भी इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से जहां विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी-सदस्य मौजूद रहेंगे, वहीं सम्माननीय नागरिक बंधुओ को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। विश्व हिंदू परिषद शक्ति जिले के मंत्री सुदामा चंद्रा ने समस्त नागरिक बंधुओ को इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।




