छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई के अध्यक्ष बनाए गए शरद केडिया, अमन डालमिया जिला महामंत्री और आशीष अग्रवाल बनाए गए कोषाध्यक्ष

सक्ती। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल की अनुशंसा पर शरद कुमार केडिया (बाराद्वार) को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई का अध्यक्ष, अमन डालमिया (सक्ती) को जिला महामंत्री और आशीष कुमार अग्रवाल (मालखरौदा) को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन उपरांत अध्यक्ष श्री केडिया ने कहा कि वे अपने नवीन कार्यकाल में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई का नेतृत्व करते हुए पद की गरिमा के अनुरूप सदैव समाज सेवा व जनहित के कार्य में जुटे रहेंगे।

Related Articles