जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा का गणेश चतुर्थी को लेकर श्री गणेशाय नम: भजन यूट्यूब पर लॉन्च, प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सुन रहे भजन

सक्ती। एसपी कार्यालय में पदस्थ जिले के वरिष्ठ अधिकारी वाई एन शर्मा ने दशकों पुरानी अपनी संगीत कला को श्रीगणेश में अर्पित कर दिया है। वाई एन शर्मा का गणेश चतुर्थी को लेकर श्री गणेशाय नम: भजन यूट्यूब पर लॉन्च हो चुका है। प्रतिदिन इस भजन को हजारों की संख्या में लोग जहां सुन रहे हैं तो वहीं इसे लाइक भी कर रहे हैं एवं सब्सक्राइब भी कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी वाई एन शर्मा का कहना है कि आज संगीत का जीवन में विशेष महत्व होता है, एवं भगवान श्री गणेश जी विटन विनायक है, एवं वे जहां लोगों की सभी मन्नतों को पूरी करते हैं तो वहीं उनके स्मरण मात्र से सारे संकटों का निवारण होता है।
उन्होंने यह प्यारा सा भजन भगवान गणेश जी के चरणों में अर्पित किया है, तथा उनकी इच्छा है कि वे आगे इसी तरह से पुलिस की नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद लोगों को भगवान की भक्ति एवं जीवन में संगीत के महत्व को लगातार बनाए रखने की दिशा में पहल करेंगे। वाई एन शर्मा के पुराने नगमे भी काफी लोकप्रिय हैं एवं वे समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुति देने से नहीं चूकते तथा पुलिस महकमें के अधिकारी भी उनकी इस कला पर उनकी तारीफ करते नहीं थकते तथा शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जी के स्टेनो के रूप में वे सेवाएं दे रहे हैं तथा वे अपनी कर्तव्यों के प्रति भी काफी जिम्मेदार एवं सजग हैं एवं उनकी इस यूट्यूब में भजन लांच होने पर पूरे जिले वासियों ने उन्हें बधाई दी है।
गौरतलब रहे कि वाई एन शर्मा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक तथा अन्य विशेष दिवसों पर भी अपने भजन यूट्यूब पर लॉन्च करते हैं, एवं पुलिस विभाग में भी उनकी कर्तव्यनिष्ठता को लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी उनसे प्रेरणा लेते हैं, एवं वाई एन शर्मा भी जहां पुलिस विभाग में सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं तथा आने वाले कुछ वर्षों में पुलिस विभाग से सेवानिवृत होंगे, किंतु उनका मानना है कि वे जीवन में जो कुछ अपनी मेहनत से धन अर्जित करते हैं, उसका एक हिस्सा संगीत में भी लगाते हैं तथा इनमें उनकी काफी रुचि है.
श्री शर्मा का भजन लांच होने पर जहां जिले के भी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। ज्ञात रहे कि विगत दिनों टीआई वाई एन शर्मा ने देशभर में लागू हुए नए आपराधिक कानून को लेकर भी बहुत सरल भाषा में पुलिस विभाग के निर्देश पर लोगों को वीडियो एवं यूट्यूब के माध्यम से भी एक जन जागरूकता के रूप में नए कानून की बारीकियो को समझाने का प्रयास किया था तथा वे सदैव पुलिस विभाग के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते देखे जाते हैं।




