छत्तीसगढ़

स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि 23 जुलाई को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत समेत कॉग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाएगी श्रद्धांजलि

सक्ती। अंचल के धरोहर, सरल, मृदुभाषी, छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 जुलाई मंगलवार को हटरी रोड बिसाहू दास महंत उद्यान सक्ती में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

त्रिलोक चन्द जायसवाल, अध्यक्ष जिला कॉग्रेस, कन्हैया कंवर, अध्यक्ष ब्लाक कॉग्रेस कमेटी सक्ती, दिगम्बर चौबे अध्यक्ष शहर कॉग्रेस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रात: 9 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य, कॉग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवँ पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनसमूह द्वारा भावनात्मक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Related Articles