छत्तीसगढ़

स्व. बिसाहू दास महंत की जन्म शताब्दी : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दी श्रद्धांजलि, कहा- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में रहा उनका अमूल्य योगदान

सक्ती के हटरी चौक और मनेन्द्रगढ़ के स्मृति पार्क में दी गई श्रद्धांजलि, भजन संध्या एवं भण्डारा कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

सक्ती। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा का नारा बुलंद कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सन 1952 से 1977 तक लगातार 15 वर्षों तक अध्यक्ष रहने वाले एवं छह बार विधायक रहकर कैबिनेट मंत्री के रूप में क्षेत्र को सुशोभित करने वाले स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 1 अप्रैल को हटरी चौक स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में बाबूजी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी उनका योगदान विस्मरणीय रहेगा। 1 अप्रैल को बी डी महंत की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष महंत के सुपुत्र सूरज महंत ने भी मनेद्रगढ़ के स्मृति पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल भी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद पेंड्रा में आयोजित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जन्म शताब्दी के अवसर पर भजन संध्या एवं सार्वजनिक भंडारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की सुपुत्री एवं उनके दामाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्व श्री बिसाहू दास महन्त के 100वी जयंती पर कॉग्रेस सेवादल सकती के अध्यक्ष प्यारे लाल पटेल के नेतृत्व में 101 दीपक जलाकर समर्पित किया गया

Related Articles