छत्तीसगढ़

सक्ती के डीएम परिवार की मेधावी बिटिया सौम्या अग्रवाल ने डॉक्टर बनकर जिले को किया गौरवान्वित

  • डीएम सेल्स के संचालक रितेश अग्रवाल की सुपुत्री हैं सौम्या

  • लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरतमंदों का उपचार ही सौम्या का प्रथम लक्ष्य

  • सौम्या ने कहा- चिकित्सक बनकर हासिल करना चाहती हैं स्वास्थ्य के क्षेत्र में और मुकाम

सक्ती। शहर के प्रतिष्ठित डीएम परिवार के डीएम सेल्स सक्ती के संचालक रितेश अग्रवाल मूंचू की मेधावी बिटिया सौम्या अग्रवाल ने पुणे से मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने में सफलता अर्जित की है तथा 18 फरवरी को आए परिणामों में सौम्या ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।

सौम्या की इस उपलब्धि पर परिवार जनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सौम्या सक्ती शहर के युवा समाजसेवी, मारवाड़ी युवा मंच के सस्थापक सदस्य रितेश अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल की मेधावी बिटिया है।

सौम्या को मिली इस सफलता पर उन्होंने कहा है कि वे आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक मुकाम हासिल करना चाहती हैं तथा जरुरतमंदों की सेवा एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, यही उनका प्रथम लक्ष्य है।

ज्ञात हो कि सक्ती शहर के प्रतिष्ठित डीएम परिवार में विगत महीनों ही युवा उद्योगपति उमेश अग्रवाल के लाडले सुपुत्र ने भी एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे परिवार को गौरवान्वित किया था।

Related Articles