छत्तीसगढ़

CG बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, सक्ती का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

12वीं में 18 विद्यार्थी और 10वीं में 21 विद्यार्थी रहे प्रथम स्थान पर

सक्ती। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी एवम् हाई स्कूल परीक्षा में शिवाजी बाल कल्याण समिति सक्ती द्वारा संचालित सबसे प्राचीन निजी विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, सक्ती का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में कुल 40 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि कक्षा दसवीं में कुल 38 विद्यार्थियों में से 21 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी पर रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र मुकुंद सिंह क्षत्रिय ने 92.33 प्रतिशत अंक, साहिल कुमार सिदार ने 90.83 प्रतिशत, हेमंत निषाद ने 88.83 प्रतिशत, वहीं 12वीं कक्षा में योगेश कुमार देवांगन ने 83.6 प्रतिशत अंक, कुमारी अस्मिता देवांगन ने 75.6प्रतिशत अंक, चंद्र प्रकाश ने 74.87 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कपूरचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष नारायण सचिव मांगेराम अग्रवाल, सह सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल कार्यसमिति सदस्य आचार्य राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।

गौरतलब है कि सक्ती नगर में हिंदी माध्यम की सबसे पुरानी संस्था अपने श्रेष्ठ भवन एवम् वरिष्ठ शिक्षकों से युक्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सक्ती में सांस्कृतिक वातावरण में आधुनिक एवम् संस्कारित शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रशासनिक, चिकित्सक, इंजीनियर आदि महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहकर समाज जीवन में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं ।

विद्यालय के प्राचार्य पुरन गिरी गोस्वामी व प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने बताया कि विद्यालय में सभी कक्षाओं में प्रवेश जारी है तथा तुलनात्मक श्रेष्ठ सुविधाओं के बावजूद नगर में न्यूनतम शुल्क पर हम संस्कारित और श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ।

Related Articles