
सक्ती। जिले के नये कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना पदभार ग्रहण किया । तत्कालीन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने पुष्पगुच्छ भेट कर उन्हें बधाई दी। वे जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। श्री तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व कलेक्टर अमृत विकास तोपनो मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन का पदभार संभाल रहे थे।
ज्ञात रहे कि अमृत विकास टोपनो को विगत 2022 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक पद से 27 नवंबर को हटाने का आदेश जारी कर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई थी, जिस पर अमृत विकास टोपनो ने मुख्य सचिव को अपने पद से इस्तीफा देने की भी पेशकश कर दी थी, किंतु बाद में राज्य शासन ने उनके इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया, किंतु अब अमृत विकास टोपनो ने सक्ती जिले के नए कलेक्टर की कमान संभाल ली है.




