नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के कुशल नेतृत्व में हुआ सक्ती जिले का गठन, उनका प्रयास सदैव रहेगा स्मरणीय : गिरधर जायसवाल

छत्तीसगढ़ कलार महासभा जिला सक्ती के अध्यक्ष व अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने कहा- भाजपा नेताओं ने सभाओं में दिखाए सिर्फ सब्जबाग
सक्ती। छत्तीसगढ़ कलार महासभा जिला सक्ती के अध्यक्ष व अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक एवँ प्रतिपक्ष नेता डॉ चरण महन्त के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के ही दिन 9 सितंबर को नवीन राजस्व जिला सकती का तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवँ तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महन्त एवँ अन्य नेताओं के गरिमामय उपस्थिति में जिला का शुभारंभ अस्थायी रूप से जेठा में किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सक्ती, मालखरौदा, डभरा जैजैपुर के लोगों की आस लगी रही कि सबसे पुरानी तहसील जिला बनेगा लेकिन भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल मे सिर्फ आश्वासन ही मिला भाजपा नेताओं ने सभाओं में सिर्फ सब्जबाग दिखाये।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि 2018 में डॉ महन्त विधानसभा क्षेत्र सक्ती से विधायक चुने गये और अपने वादे को बख़ूबी निभाया और 15 अगस्त को सक्ती को जिला बनाने की घोषणा की गई 9 सितम्बर 2022 को नया जिला का शुभारंभ हुआ जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल बने एवँ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे को प्रथम पदस्थापना की गई। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में राजनीतिक परिवर्तन होते रहेंगें लेकिन नगरवासी डॉ महन्त को पीढिय़ों तक याद रखेंगे।
श्री जायसवाल ने कहा कि जिला बनना भाजपा को रास नहीं आया क्योंकि भाजपा साल सिर्फ झूठे वादे किये उस समयअस्थायी जिला मुख्यालय जेठा के नाम पर विरोध प्रकट किया था अब वही जिला मुख्यालय जेठा में बैठकर ताली बजा रहे है भाजपा की प्रदेश एवँ देश मे सरकार हैं जिला नहीं बनाए तो कम से कम जिला मुख्यालय सकती शहर में बना दे लेकिन इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है




