छत्तीसगढ़

सकरेली के समपार फाटक 1 अप्रैल से स्थायी रूप से होगा बंद, आक्रोशित लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

सक्ती। कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सकरेली के समपार फाटक क्रमांक 326 को रेलवे की ओर से 1 अप्रैल से स्थायी रूप से बंद किए जाने हेतु नोटिस चश्पा किया गया है इसके विरोध में ग्रामवासी लामबंद हुए हैं वही आक्रोशित लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है.

ग्रामीणों का कहना है की सर्वप्रथम ग्रामीणों के आने जाने हेतु रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाए तत्पश्चात फाटक बंद किया जाए। ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि यदि अंडर ब्रिज बने बिना फाटक बंद की जाती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का ग्रामीणों के द्वारा बहिष्कार किया जाएगा एवं उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

अनीता गेंदराम खांडे का कहना है कि हम स्थानीय ग्रामवासियों की मांग जायज है जिसे रेलवे प्रशासन को जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए, वहीं प्रकाशराम साहू और बंशीधर खाण्डे का कहना है कि जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रेल अंडर ब्रिज बनाया जाए । आचार संहिता लागू होने का फायदा उठाते हुए रेलवे ने फाटक को बंद करने का सूचना चश्पा किया गया है ताकि लोग इकट्ठा ना हो और उनके कार्य में कोई बाधा ना हो चाहे ग्रामीणों का जितना भी नुकसान हो जाए रेलवे को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है ऐसी मंशा लेकर फाटक बंद किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है की फाटक बंद होने से सकरेली के स्थानीय निवासियों को श्मशानघाट, चारागाह, मछली पालन, खेत, स्कूल पीडीएस दुकान, बस स्टैण्ड, आंगनबाड़ी, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हाट बाजार, पंचायत भवन, तालाब जाने हेतु 3 किलोमीटर दूरी तय कर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे । 29 मार्च को हज़ारों अधिक संख्या में सकरेली बाराद्वार के ग्रामीणजन रेलवे फाटक के पास उपस्थित होकर अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए तथा रेलवे प्रशासन से अंडर ब्रिज की मांग करते हुए शांति रूप से नारेबाजी की वह अपनी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर अपनी मांगों को पूरा करने हेतु आग्रह किये है।

Related Articles