छत्तीसगढ़

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 50 वीं मंगलवार की महाआरती में पं. बलराम पांडे भजन मंडली सहित हुए शामिल

महाआरती की लोकप्रियता अंचल में सनातन धर्मावलंबी समाज के लिए अच्छा संदेश : अधिवक्ता चितरंजय पटेल

ब्राम्हण का काम सिर्फ दक्षिणा अथवा सम्मान पाना ही नही है वरन समाज में योगदान देना भी है : पं. बलराम पांडे

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 50 वें मंगलवार की महाआरती में पंडित बलराम पांडे ने अपनी भजन मंडली सहित शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। तदपश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित बलराम पांडे ने महाआरती में शामिल होने को परम सौभाग्य बताते हुए आगे कहा कि सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की पहल तारीफ ए काबिल है तथा सभी को आगे बढक़र इनके आयोजन को और भव्य रूप प्रदान करना चाहिए क्योंकि ब्राम्हण का काम सिर्फ दक्षिणा अथवा सम्मान पाना ही नही है वरन समाज में योगदान देना भी है।

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती की लोकप्रियता सनातन धर्मावलंबी समाज के लिए उत्साह जनक संदेश है। प्रात: श्रृंगार कृष्ण कुमार व सायं श्रृंगार भुरु अमीरचंद अग्रवाल तथा सिंदूर निशा चौहान, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पप्पू खरा,अनूप गर्ग तथा सुंदर काण्ड पाठ जया खरे भरत खरे, राकेश अग्रवाल, गीतेश कुमार, श्याम रावलानी की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद पंडित बालकृष्ण पांडे परिवार के द्वारा चढ़ाया गया।

श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही। महाआरती व पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया और फोटोग्राफी अमित तंबोली ने की।

Related Articles