रात्रि 12 बजे कवर्धा पहुंचकर चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता चिराग अग्रवाल रात्रि 12 बजे उनके निज निवास, कवर्धा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की ईश्वर से मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर चिराग अग्रवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को उनके जन्मदिवस पर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उपमुख्यमंत्री सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा प्रदेश की सेवा इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ करते रहें।




