छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को नवीनीकरण उपरांत किया गया राशन कार्ड का वितरण

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में सभी वर्ग के राशन कार्ड धारकों के लिए नए राशन कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 17 में 16 मार्च को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कार्ड धारकों को राशन कार्ड का वितरण किया गया,इस दौरान नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक-17 के पार्षद पति नरेश गेवाडीन सहित वार्ड वासी मौजूद थे।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने कहा कि शासन द्वारा वार्ड के हितग्राहियों को बेहतर ढंग से खाद्यान्न सामग्रियों का लाभ मिल सके, इस दिशा में नए कार्ड बनाए गए हैं तथा नगर पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से सभी वार्ड वासियों को कार्ड का वितरण किया जा रहा है। कार्ड में अगर किसी भी प्रकार का कोई संशोधन होगा तो वह भी आगे किया जाएगा।

Related Articles