समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन : चितरंजय सिंह
पीएम मोदी के प्रयासों से भारत विश्व पटल पर नई शक्ति बनकर उभर रहा : खिलावन साहू
सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा का हेतु आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी जनहितकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरूक करना है। सक्ती नगर पालिका द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उपस्थित लोगों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है परंतु जागरूकता के अभाव में लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलावन साहू ने प्रधानमंत्री की विचारधारा से अवगत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से देश की अर्थव्यवस्था में अनवरत मजबूती के साथ विश्व पटल पर भारत एक नई शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया तो वहीं टिकेश्वर गबेल ने विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव ने संबोधित करते हुए हुए हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया तो वहीं मंच संचालन करते हुए संजय रामचंद्र ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से योजना को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। शिविर में उपस्थित में 585 लोगों में से 500 संकल्प के शपथ में शामिल हुए तो वहीं प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना 10, आयुष्मान योजना40, आधार कार्ड 52, उज्जवला योजना 70, विश्वकर्मा योजना 90, आवास योजना 03, के साथ स्वास्थय शिविर में237 लोगों के पंजीयन के स्वास्थय जांच कर 207 निशुल्क औषधि का वितरण किया गया।
मंचस्थ अभ्यागतों में राम नरेश यादव, गोविंदा निराला, मनोज अग्रवाल, सत्येंद्र सोनी, आदित्य अग्रवाल, चेतन साहू, अमन डालमिया आदि की गरिमामय उपस्थिति रही तो वहीं आयोजन को सफल बनाने मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह के साथ अभियान से सबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही ।




