छत्तीसगढ़
जन सरोकार : पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने मुक्तिधाम के बाहर स्वर्ग रथ वाहन के रखरखाव हेतु कराया गैराज का निर्माण, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने जताया आभार

सक्ती। अग्रवाल सभा द्वारा संचालित स्वर्ग स्थ वाहन सेवा के लिए अस्थाई रुप से शेड निर्माण की कमी को देखते हुए वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने अपने पार्षद निधि से शहर के मुक्तिधाम के बाहर अस्थाई शैड निर्माण हेतु अपनी पार्षद निधि से राशि प्रदान कर वहां गैराज का निर्माण करवाया है। गैराज का निर्माण हो जाने से अब स्थाई रुप से संचालित स्वर्ग रथ वाहन सेवा की गाड़ी सुरक्षित रहेगी ।
अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। ज्ञात रहे कि वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पति एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र से आग्रह किया गया था जिस पर उन्होंने तत्काल उक्त स्वीकृति प्रदान की है।




