प्रत्येक प्लंबर को टी शर्ट का किया गया वितरण, 2 लाख रू. की बीमा पॉलिसी भी की गई
सक्ती। भारत की नामी पाईप कंपनी एस्ट्रल पाइप्स कंपनी द्वारा अधिकृत विक्रेता शारदा सेल्स सक्ती के शोरूम में में प्लम्बर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग मे कम्पनी के एरिया मैनेजर उत्पल दत्ता एवं शारदा सेल्स के संचालक अभिनव अग्रवाल ने कंपनी के प्रोडक्ट से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की।
उत्पल दत्ता ने प्लम्बरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कंपनी की जान हैं आप हैं तो हम हंै। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा सभी प्लम्बरों के मोबाइल नम्बर ओर आधार कार्ड के माध्यम से 2 लाख रू. की बीमा पॉलिसी का रजिस्ट्रशन कर दिया गया है।
इस अवसर पर सभी प्लंबरों को टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। प्लंबरों ने भी एस्ट्रल कम्पनी की पाइप और सभी प्रोडक्ट को विश्वसनीय बताते हुए कहा कि हम भी ग्राहकों को एस्ट्रल पाईप लगाने की ही सलाह देते है। प्लंबरों ने बताया कि शारदा सेल्स उनके भरोसे की दुकान है जहाँ प्लंबिंग से जुड़े सभी प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते है और प्लंबरों ने बताया कि संचालक अभिनव अग्रवाल द्वारा हमेशा से ही हम लोगों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। उनके मृदुल स्वभाव और सद्व्यवहार के कारण हम लोग लंबे समय से इनसे जुड़े हुए हैं।




