छत्तीसगढ़

पिकअप और आटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने दी गई समझाईश

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सक्ती। पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश में यातायात विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन में ऑटो चालकों एवं शनि मंदिर के पास पिकअप वाहन चालकों एवं नगर के स्कूलों मैं बस एवं वेन वाहन चालक एवं बस स्टैंड मैं बस वाहन चालक एवं कंडक्टर के साथ मीटिंग लेकर यातायात मित्र बनाया गया एवं यातायात संबंधित जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने समझाइश दी गई।

यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो एवं यातायात स्टॉफ ने समझाईश देते हुए कहा कि यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें, ऑटो में अधिक यात्री न बैठाएं, शराब पीकर कभी भी वाहन ना चलाएं, समस्त दस्तावेज अपने पास रखें, बिना लाइसेंस का वाहन न चलाएं एवं बच्चों को सुरक्षित लाएं और लेे जाएं। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दें, स्कूल वाहन संबंधित सभी वाहनों में मापदंड को पूर्ण रखें, क्षमता से अधिक बस में यात्री ना बैठाएं।

यातायात विभाग द्वारा यातायात मित्र भी बनाए गए जिन्हें बताया गया कि शक्ति जिले अंतर्गत कहीं पर भी घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल यातायात मित्र ग्रुप के माध्यम से या फोन के माध्यम से सूचित करें जिससे आहत व्यक्ति को तत्काल इलाज मिल सके। इसके अलावा यातायात प्रभारी द्वारा आमजनों से वाहनों को रोड में खड़ा नहीं करने, तीन सवारी वाहन न चलाने, शराब सेवन करके वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग करते समय वाहन न चलाने व नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की गई।

Related Articles