-
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती धार्मिक आस्था का प्रतीक : चितरंजय पटेल
-
हनुमान महा प्रभु के बुलावे महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला: पंडित बालकृष्ण पांडे कथा वाचक
सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में ४२ वें मंगलवार की महाआरती में उमरेली वाले रामकथा वाचक पंडित बालकृष्ण पांडे के साथ महिला व बाल विकास सुपरवाइजर भावना नेताम एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिवार शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित बालकृष्ण पांडे ने कहा कि हनुमान महाप्रभु के बुलावे पर आज महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती धार्मिक आस्था का प्रतीक है ।
आज महाआरती व पूजन मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
आज का प्रातः श्रृंगार अंजु जयंत अग्रवाल व सायं श्रृंगार भुरु अमीरचंद अग्रवाल तथा सिंदुर सोनू अग्रवाल, अमृता अग्रवाल,प्रकाशसिंह राजपुत, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पप्पू खरा, अनूप गर्ग तथा सुंदर काण्ड पाठ अमृता अग्रवाल, श्याम रावलानी राजेश अग्रवाल की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद ऋषि हार्डवेयर, नवीन प्रधान, संध्या ओमप्रकाश वैष्णव एवम् नमकीन प्रसाद सुनीता अमित तंबोली परिवार के द्वारा भोग चढ़ाया गया।
इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
आज अधिवक्ता संघ के सचिव उदय वर्मा को जन्मदिवस पर बधाई दी गई एवम् अदित्य शर्मा का सम्मान किया गया।
श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से 23 अप्रैल हनुमान जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से तन मन धन से सहभागिता आग्रह किया जा रहा है।




