छत्तीसगढ़

मां महामाया देवी मंदिर सक्ती से निकाली गई मां अष्टभुजी की पदयात्रा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने पदयात्रियों को पिलाया शीतल जल

सक्ती। चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति सक्ती द्वारा मां महामाया देवी मंदिर सक्ती से 13 अप्रैल की सायं 5 बजे पदयात्रा निकाली गई जो शाम 7 बजे मां अष्टभुजी मंदिर पहुंची। इस पदयात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत भी किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों ने पदयात्रियों को शीतल जल पिलाया।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा द्वारा आयोजित पद यात्रियों का स्वागत कार्यक्रम

सक्ती शाखा अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने कहा कि मां अष्टभुजी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सब पर बनी रही। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सक्ती शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती सीमा शिवनारायण अग्रवाल, श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,शिवनारायण अग्रवाल भोंदी सहित काफी संख्या में सदस्य गण मौजूद थे।

Related Articles