छत्तीसगढ़

1 अक्टूबर को आयोजित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ प्रतिस्पर्धा को लेकर रोमांच पर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल करेंगे मार्गदर्शन, जूनियर अमिताभ के साथ चयनित प्रतिभागियों को हॉट सीट पर बैठने का मिलेगा मौका

सक्ती। सक्ती के अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे अग्रसेन जयंती पखवाड़े में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर सभी वर्गों में उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में 17 आयु वर्ग से अधिक के लिए 1 अक्टूबर की रात्रि 7 बजे से शुभम भवन सक्ती में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम 200 प्रतिभागियोंको ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से हटरी धर्मशाला सक्ती में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस हेतु औपचारिक परीक्षा होगी, जिसमें चयन उपरांत ही प्रतिभागियों को केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। यह स्पर्धा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न होगा, वहीं प्रतिस्पर्धा में जूनियर अमिताभ की मौजूदगी से यह खेल और हाईटेक बन जाएगा। प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए एंट्री फीस 200 रूपये निर्धारित की गई है।

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 में अग्रसेन जयंती पखवाड़े के रूप में जहां समाज की महिलाएं, युवतियां, पुरुष एवं बालक भी जहां पूरे उत्साह से प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, वहीं अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सभी पदाधिकारी- सदस्य एवं प्रतियोगिताओं के प्रभारी भी अथक परिश्रम के माध्यम से पूरे समारोह को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 1 अक्टूबर को उस वक्त रोमांच और बढ़ जाएगा जब रात्रि 7 बजे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों को जूनियर अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा और संपूर्ण कार्यक्रम में मार्गदर्शन करेंगे अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल जी। हटरी धर्मशाला में सुबह 10 बजे औपचारिक परीक्षा उपरांत रात्रि 7 बजहे केबीसी में उत्साह चरम पर होगा। 17 वर्ष आयु वर्ग के अधिक के प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकेंगे, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर ही केबीसी के खेल के नियम बताए जाएंगे। पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए राजकुमार अग्रवाल राजू, मनीष कथूरिया, एवं मुकेश बंसल से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम की श्रृंखला में 2 अक्टूबर को म्यूजिकल हौजी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल को बनाया गया है। समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए आयोजित ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर इस स्पर्धा में अपना पंजीयन कराया जा सकता है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
अग्रवाल सभा सक्ती, अग्रसेन जयंती समारोह समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महा महोत्सव के दौरान 3 अक्टूबर को निकलने वाली श्री अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में अपने-अपन घरों के सामने दीप प्रज्वलित करने औरं शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत करने की अपील करते हुए अग्रवाल समाज के सभी बंधुओ को 3 अक्टूबर को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Related Articles