छत्तीसगढ़

रजत जयंती के अवसर पर 6 अक्टूबर को होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा

श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष सक्ती से चंद्रपुर तक पैदल पदयात्रा का होता है आयोजन

सक्ती। प्रतिवर्षानुसार मां चंद्रहासिनी के भक्तों के लिए श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा पदयात्रा का आयोजन इस वर्ष 6 अक्टूबर को किया जाएगा। यह पदयात्रा सक्ती से प्रारंभ होकर चंद्रपुर जाकर संपन्न होगी। रजत जयंती के अवसर पर इस पदयात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक में चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। बैठक में आयोजन को सफल बनाने अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

शहर सहित पूरे अंचल के देवी भक्तों को एक सूत्र में पिरोकर प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां चंद्रहासिनी देवी की चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा का आयोजन करने वाली श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति इस वर्ष 6 अक्टूबर को अपने सफलतम 25वें वर्ष में प्रवेश करते हुए इस यात्रा का आयोजन करने जा रही है।

यात्रा की तैयारियों को लेकर 21 अगस्त को समिति की एक बैठक हेमंत देवांगन के कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में जहां चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सभी पदाधिकारी- सदस्य मौजूद रहे तो वहीं 6 अक्टूबर को इस कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया, साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि लगातार 24 वर्षों तक यह यात्रा सभी देवी भक्तों के सहयोग से एवं मां चंद्रहासिनी देवी की कृपा से सफल होते आ रही है, वहीं बैठक में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई तथा जन सहयोग से 6 अक्टूबर को फिर से यह यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी।

Related Articles