हटरी चौक सक्ती में सिद्धि विनायक मुंबई की तर्ज पर ‘सक्ती चा राजा’ के रूप में गणपति हुए विराजमान, एचसीएस चाइल्ड क्लब गणेश उत्सव समिति का विशेष आयोजन

सक्ती। इस बार एचसीएस चाइल्ड क्लब गणेश उत्सव समिति के द्वारा सिद्धि विनायक मुंबई के तर्ज में सक्ती चा राजा के रूप में गणपति विराजे हैं, यहां प्रतिदिन भव्य आरती एवं महाप्रसाद व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें लोग बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं एवं विजेताओं को इनाम दिया जा रहा है। गणेश जी की सुंदर छवि देखते ही बनती है भव्य पंडाल का आकर्षण पूरे मोहल्ले को सुशोभित कर रहा है।
विघ्न विनायक गणेश जी की पूजा अर्चना जहां पूरे देश भर में धूमधाम के साथ की जा रही है तो वहीं सक्ती शहर में भी विगत कई वर्षों से निरंतर गणेश जी की स्थापना कर भव्य रूप से प्रतिदिन पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम किया जा रहे हैं तथा इस वर्ष गणेश पंडालो की सजावट अपने आप में पूरे प्रदेश में अनूठी है, तथा शहर के प्रत्येक मोहल्लों में भी गणेश समितियां द्वारा गणेश जी की स्थापना की गई है। शहर में गणेश पूजा के अवसर पर जहां शाम के समय चारों ओर आकर्षक झालरों की रोशनी से पूरा शहर सुसज्जित हो उठ रहा है, शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जहां पैदल ही लोग सह परिवार भगवान गणेश जी के दर्शन के लिए निकल रहे हैं,तो वहीं चारों ओर भगवान की भक्ति में पूरा शहर डूब जाता है।




