छत्तीसगढ़

संभागायुक्त के निर्देश पर पेट्रोल पंपों में जन सुविधाओं की जांच हेतु टीम गठित

जिला खाद्य अधिकारी ने जारी किया आदेश, चारों ब्लॉकों में संचालित पेट्रोल पंपों में होगी जांच

सक्ती। संभागायुक्त द्वारा कलेक्टरों को जारी परिपत्र एवं निर्देश के आधार पर सक्ती जिले के चारों ब्लॉकों में संचालित पेट्रोल पंपों में जन सुविधाओं की जांच हेतु टीम का गठन कर लिया गया है।

कलेक्टोरेट की खाद्य शाखा से जारी आदेश के बाद जिले के चारों विकासखंड सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर में उपरोक्त पेट्रोल पंपों में टॉयलेट एवं जन हितों की सुविधाओं की जांच के लिए निरीक्षण टीम का गठन किया गया है, जिसमें संबंधित ब्लाक के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक को इस जांच टीम में शामिल किया गया है। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा जिला शक्ति ने अपने आदेश में उपरोक्त विकासखंडों के अधीनस्थ सभी पेट्रोल पंपों में आयुक्त साहब के निर्देशानुसार जनहित सुविधा के लिए बनाए गए टॉयलेट की नियमित रखरखाव एवं साफ-सफाई की जांच करेंगे।

Related Articles