छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने की व्यवस्था : पहली बार शहर के अग्रसेन चौक में बड़ी एलइडी के माध्यम से मतगणना का होगा लाइव टेलीकास्ट…थैंक्यू कलेक्टर साहब…

सक्ती। नवगठित जिला बनने के बाद पहली बार शक्ति शहर वासियों को शहर के अग्रसेन चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने जिला कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो के दिशा- निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था बड़ी एलइडी के माध्यम से की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतों की गिनती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है तथा बड़ी एलईडी के माध्यम से सुबह 8 से ही यह प्रसारण चालू होगा, जिसमें लोगों के लिए बैठक की व्यवस्था एवं छाया की भी व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मतगणना नंदेली भाटा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगी तथा शहर वासी तथा आसपास के लोग जो नंदेली भाटा नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए यह व्यवस्था की गई है,वे सीधा यहां बैठकर पूरी मतगणना का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

उल्लेखित हो कि जिला प्रशासन तथा स्थानीय नगर पालिका प्रशासन की इस व्यवस्था पर जहां शहर वासियों और मतदाताओं ने भी उनका आभार जताया हैं, वहीं पहली बार ऐसी व्यवस्था देखने को मिल रही है कि लोगों को मतगणना स्थल पर जाने की जरूरत ही नहीं है एवं विगत विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो उन चुनाव में भी ऐसी व्यवस्था नहीं थी, किंतु वर्तमान में सक्ती जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अमृत विकास टोपनो की दूरदर्शी सोच एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मंशा का ही यह परिणाम है कि आज कलेक्टर साहब के निर्देशन में ऐसी सुंदर मतगणना के लाइव प्रसारण की व्यवस्था होने जा रही है।

Related Articles