मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने मदर्स डे पर सत्संग भवन में माताओं का तिलक लगाकर कराया मुंह मीठा, केक काटकर कराया गया जलपान

-
शाखा की संस्थापक अध्यक्ष हेमलता बंसल का भी किया गया सम्मान
-
अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा- बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही हमारा जीवन होता है खुशहाल
सक्ती। सेवा, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा सक्ती ने 12 मई को मदर्स डे के मौके पर शाखा की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती हेमलता बंसल का जहां तिलक लगाकर स्वागत किया तो वहीं इस अवसर पर महिला जागृति शाखा ने शहर के श्री राम मंदिर परिसर में स्थित सत्संग भवन में देर शाम पहुंचकर वहां उपस्थित माताओं को भी तिलक लगाकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर सभी बुजुर्ग माताओ का सम्मान किया गया एवं उनका मुंह मीठा कराकर,केक काटकर जलपान भी कराया गया।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदीयां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई तथा महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि मदर्स डे के मौके पर हमें हमारी सभी बुजुर्ग माताओ के सम्मान करने का एवं उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर नारी शक्ति- विश्व शक्ति के कार्य को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल, सचिव श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक श्रीमती गुड्डी देवी अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती गीता देवी अग्रवाल, श्रीमती रितु पवन अग्रवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल,श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती सविता मुकेश गोयल, श्रीमती रानी सुभाष अग्रवाल, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।




