मारवाड़ी महिला जागृति शाखा सक्ती की नवीन कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन के नेतृत्व में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन

श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल अध्यक्ष, श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल सचिव, श्रीमती दीप्ति अभिषेक अग्रवाल उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता मनीष गोयल कोषाध्यक्ष और श्रीमती रिंकी राधे अग्रवाल बनीं मिडिया प्रभारी


सक्ती। अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष शाखाओं के निर्वाचन विधिवत संपन्न कराए जाते है। इसी श्रृंखला में मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती के द्वारा भी शुक्रवार 22 मार्च 2024 को मारवाड़ी महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष चुन लिया गया। श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत विधिवत कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा की गई और श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल को सचिव, श्रीमती दीप्ति अभिषेक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता मनीष गोयल को कोषाध्यक्ष और श्रीमती रिंकी राधे अग्रवाल को मिडिया प्रभारी चुना गया।


अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन ने कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मारवाड़ी महिला जागृति शाखा सक्ती ने जनकल्याण की दिशा में सदैव नित नए आयाम स्थापित किए हैं तथा राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता निभाई है। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों से आग्रह किया कि वे भी इसी तरह जनसेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल ने भी कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी और उनकी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने का आग्रह करते हुए नए सदस्य बनाने और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में महिला जागृति के सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च तक श्रीमती रीना गेवाडीन अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच के संविधान के अनुसार अध्यक्ष रहेंगी एवं 1 अप्रैल से श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल नए अध्यक्ष के रुप में पदभार संभालेंगी।




