छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्तर की संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रिशा और अहाना को मिला द्वितीय पुरस्कार

 रायपुर/सक्ती। रायपुर के कृष्णा ललित कला महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से उभरती प्रतियोगिता ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व राष्ट्रीय स्तर की संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से क्लिप्स मंगाए गए थे, जिनके आधार पर उक्त प्रतियोगिता में उनका सलेक्शन किया गया।

असाधारण प्रदर्शनों की श्रृंखला के बीच कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। सक्ती से प्रिशा अग्रवाल, 9 वर्ष, पिता प्रकाश अग्रवाल और रायगढ़ से अहाना अग्रवाल, 7 वर्ष, पिता आकाश अग्रवाल ने नेशनल लेवल कत्थक नृत्य प्रतियोगिता (जूनियर) में 8 मिनट का मनोरम नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभागियों को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Related Articles