छत्तीसगढ़

अधिवक्ता संघ का चुनाव : नरेश सेवक अध्यक्ष, संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुरीत चंद्रा बने सचिव

विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने महामाया देवी के किए दर्शन

सक्ती। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में आज सर्व सम्मति से टॉस द्वारा प्रत्याशियों का चयन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के सभी प्रत्याशियों के बीच सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सभी पदों के लिए टास के माध्यम से पदाधिकारी का चयन कर विजय उम्मीदवार घोषित किया जाए जिस पर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी। इसी निर्णय के आधार पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

इस वर्ष हुए अध्यक्ष पद के लिए 6 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था, इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष में दो अधिवक्ता एवं महिला प्रत्याशी में दो अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी प्रकार सचिव पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने, कोषाध्यक्ष और सचिव ग्रंथपाल तथा एवं सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव के लिए भी दो अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन जमा किया था।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन सभी प्रत्याशियों द्वारा सर्वसम्मति से टास द्वारा ही निर्णय लेने में सहमति प्रदान की। इसी निर्णय के आधार पर आज 5 मार्च मंगलवार को टास करके जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदाधिकारी को चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार सेवक, उपाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष में प्रेमलता दुबे इसी प्रकार सचिव पद के लिए सूरित चंद्रा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्यारेलाल पटेल ग्रंथपाल के लिए मुरलीधर देवांगन, सह सचिव के लिए परमानंद गबेल सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के लिए चंद्र कुमार भारद्वाज निर्वाचित किए गए।

कार्यकारिणी सदस्यो मे कुमारी अंजना कंवर, अब्दुल रऊफ खान, ईश्वर प्रसाद गबेल, कृष्ण कुमार साहू, परमेश्वर जायसवाल, और साखी गोपाल दुबे को सर्वसम्मति से टास द्वारा चुना गया है। परिणाम आने के बाद जिला अधिवक्ता संघ परिसर में सभी अधिवक्ता साथियों ने चुने हुए अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनकर मुंह मीठा करवाया है। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने बैंड बाजा के साथ नगर की प्रसिद्ध मा महामाया मंदिर मे देवी मां के दर्शन किए एवं आशीर्वाद लिया सभी अधिवक्ता साथियों ने विजयी अधिवक्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

Related Articles