नरेश गेवाडीन बने नगर पालिका में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास मंहत के विधायक प्रतिनिधि

सक्ती। सक्ती विधायक एवं छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने सक्ती नगर पालिका के लिए अपना प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन को नियुक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के द्वारा 8 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जिला कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती को सूचना देते हुए नरेश गेवाडीन को विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका प्रतिनिधि नियुक्त का पत्र भेजा जिसमें उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि मेरी अनुपस्थिति में मेरे प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन नगर पालिका की हर बैठक एवं नगर पालिका क्षेत्र का प्रभार संभालेंगे।
नरेश गेवाडीन के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है, क्योंकि इससे पूर्व नरेश गेवाडीन स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं और नगर की हर छोटी बड़ी समस्या का उन्होंने प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण किया है। नगर वासियों का कहना है कि हमारे क्षेत्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत की अनुपस्थिति में हम गेवाडीन से नगर पालिका के अपने वार्डों के विकास कार्यों की चर्चा कर सकते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमारा कार्य अब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं नरेश गेवाडीन के प्रतिनिधि बनने से शीघ्र होगा।
नगर पालिका प्रतिनिधि बनने पर नरेश गेवाडीन ने कहा कि आदरणीय चरण दास महंत ने मुझ पर जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे नगर पालिका प्रतिनिधि बनाया है, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं और उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा। नगर के हित में नगर के मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूरी कमेटी के साथ मिलकर नगर हित में कार्य को और तीव्र गति से करेंगे।




