
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य रामकुमार गबेल एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीता गबेल ने पत्र लिखकर की थी मांग, बिहान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं गोमती देवी हॉस्पिटल के बीच बड़े नाले से बढ़ गई थी दुर्घटना और संक्रमण की आशंका, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल का जताया आभार
सक्ती। शहर के बाराद्वार रोड में बेरी मंदिर के निकट स्थित बिहान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं गोमती देवी हॉस्पिटल के बीच बड़े खुले नाले के कारण दुर्घटना के खतरे और संक्रमण की आशंका को देखते हुए जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य रामकुमार गबेल एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीता गबेल ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल को पत्र लिखकर इसे कवर्ड कराने की मांग की थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने तत्काल इस कार्य को पूर्ण करा दिया। इससे अब जहां इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी, वहीं संक्रमण का खतरा भी कम हो जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने खुले नाले की समस्या के संबंध में तत्काल पहल करते हुए रामकुमार एवं गीता गबेल की मांग पर अपनी टीम को वहां भेजा और मौकास्थल का निरीक्षण कराया। वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मिलने के बाद श्रीमती जायसवाल ने तत्काल उपरोक्त नाले को कवर्ड कराने का कार्य पूर्ण कराया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल की पहल और सक्रियता पर रामकुमार गबेल एवं गीता गबेल ने उनका आभार व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि इस नाले के कवर्ड होने से यहां आने वाले मरीजों को भी तकलीफ नहीं होगी। वही दोनों बड़े हॉस्पिटलों के सामने खुले नाले के कवर्ड होने से अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। खुले नाले के कारण जहां मच्छरों की भी समस्या रहती थी तो वहीं बदबू भी आती थी एवं मरीजों को भी गिरने का खतरा बना रहता था।




