शहर के गोमती हॉस्पिटल में एमएस डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने अत्याधुनिक पद्धति से किया बवासीर का सफल ऑपरेशन

-
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा- अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दृढ़ संकल्पित है गोमती हॉस्पिटल
-
मरीज के परिजनों ने भी सफल सर्जरी को लेकर व्यक्त की प्रसन्नता
सक्ती। सक्ती शहर के बाराद्वार रोड में स्थित प्रतिष्ठित और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस गोमती हॉस्पिटल में 11 अप्रैल को एमएस डॉ. राहुल अग्रवाल ने नवीन पद्धति से बवासीर का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल होने पर जहां मरीज के परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया, वहीं गोमती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए गोमती हॉस्पिटल दृढ़ संकल्पित है।
गोमती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि अब तक का यह पहला ऐसा ऑपरेशन है जिसके लिए क्षेत्र के लोगों को दूर दराज चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन के लिए जाना पड़ता था, किंतु अब यह सुविधा सक्ती के गोमती हॉस्पिटल में उपलब्ध हो गई है। डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि गोमती हॉस्पिटल में दिन प्रतिदिन आने वाले मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इस अस्पताल में जहां सोनोग्राफी की सुविधा है तो वहीं 24 घंटे एंबुलेंस एवं मरीज को संपूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाई जा रही है। डॉक्टर संजय अग्रवाल ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने पर डॉ राहुल अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया।
ज्ञात रहे कि एमएस सर्जन डॉ. राहुल अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सक शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश अग्रवाल के सुपुत्र हैं। वे पूर्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न बड़े अस्पतालों में भी अपनी सेवाए दे चुके हैं तथा वर्तमान में वे जिला चिकित्सालय सक्ती में छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष नियुक्ति के तहत पदस्थ किए गए हैं।




