छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला इकाई की प्रदेश महामंत्री बनाई गईं श्रीमती रीना गेवाडीन

प्रदेश नेतृत्व के प्रति रीना ने व्यक्त किया आभार, कहा- महिला इकाइयों के गठन पर देंगी जोर

सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में श्रीमती रीना गेवाडीन को महिला इकाई के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल और महामंत्री नितेश अग्रवाल की अनुशंसा पर महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष संध्या अग्रवाल द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

उल्लेखनीय है कि समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्रीमती रीना गेवाडीन वर्तमान में सक्ती नगर पालिका की पार्षद एवं सभापति हैं और पूर्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इनके पति नरेश गेवाडीन नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के कोषाध्यक्ष हैं। श्रीमती रीना गेवाडीन ने महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा है कि वे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में महिला इकाईयों के गठन के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी।

Related Articles