
सक्ती। नवगठित सक्ती जिला विगत लंबे अरसे से व्यापक रेल सुविधाओं को तरसता रहा है। श्रीमती कमलेश जांगड़े के सांसद बनने के बाद नगरवासियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े ने संसद में नवगठित सक्ती जिले में यात्री रेल सुविधाओं में कमी का मुद्दा उठाया। इसके पूर्व उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया।
सांसद कमलेश जांगड़े ने सक्तीवासियों को लंबे समय से रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ साथ अन्य यात्री सुविधाओं के संबंध में रेल मंत्री से निवेदन किया। इसके पूर्व भी सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर उक्त मांगों से अवगत कराया था।




