सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, यात्रियों को रही असुविधा एवं रेलवे स्टॉपेज की जरूरत से कराया अवगत

बहुप्रतिक्षित मांग गोडवाना एक्सप्रेस का स्टापेज तत्काल प्रभाव से कराया जाए : सांसद ज्योत्सना महंत ..
सक्ती। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र के लोगों को रेल यात्राओं को लेकर हो रही असुविधा एवं रेलवे स्टॉपेज के संबंध में पत्र प्रेषित कर रेलवे स्टॉपेज एवं स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा को लेकर चर्चा की।
चर्चा के दौरान रेल मंत्री अशविनी वैष्णव को अवगत कराते हुए बताया कि कोरबा रेल्वे स्टेशन, चाम्पा रेल्वे स्टेशन, सक्ती रेल्वे स्टेशन, जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन में बिस्तरयुक्त प्रतिक्षालय का निर्माण किया जाये। कोरबा, चाम्पा, सक्ती में विकलांगो एवं वृद्धजनों, महिलाओं व अन्य को एक प्लेट फार्म से दूसरे प्लेट फार्म मे जाने हेतु रैम्प का निर्माण किया जाये। सारागांव रेल्वे स्टेशन का जीणोद्धार व सर्व सुविधायुक्त बनाया जाये। सक्ती में फुट ओवर ब्रिज में एस्कलेटर की आवश्यकता, एवं उच्च स्तरीय वेटिंग हॉल निर्माण। सक्ती रेल्वे स्टेशन में शेड निर्माण, यूरिनल, पेय जल एवं अन्य यात्री सुविधा का विस्तार तथा अप डाउन यात्री गाड़ी का ठहराव किया जावे। कोरबा ओधोगिक नगरी को जोडऩे वाले चांपा रेल्वे स्टेशन में 12860/, 12859 गीतांजली तथा 20471/, 20472 बीकानेर पुरी का ठहराव दिया जाये। सक्ती में नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग गोडवाना एक्सप्रेस का स्टापेज तत्काल प्रभाव से कराया जाए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराते हुए कहा कि यात्री गाड़ी का परिचालन, करीब साल भर से कोरबा, गेवरा रोड के बीच यात्री ट्रेनो को अस्थायी रुप से रद्द कर दिया गया है। उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कोरबा कुसमुंडा और गेवरारोड की सडक़ मार्ग अत्यंत ही जर्जर है जिससे कुसमुंडा, गेवरा की ओर जाने वाले यात्रियों को अनेको कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्रीमती महंत ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि कुछ यात्री ट्रेनों को गेवरा रोड तक पूर्व की तरह चलाने की आवश्यकता है ताकि यात्रियों को खासकर विकलांग जन, वृद्ध जन, महिला पुरुष जनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।




