छत्तीसगढ़

संत कबीर के प्राकट्य दिवस पर सक्ती में निकाली गई मोटर सायकल रैली और जुलूस

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने भी दी कबीर जयंती की बधाई

सक्ती। सक्ती के गबेल समाज संगठन द्वारा विगत दो वर्षों से शहर में निरंतर आयोजित किया जा रहे कबीर प्राकट्य दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा शाम 5:30 बजे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन में साहेब जी की आरती के साथ ही पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सामुदायिक भवन से हॉस्पिटल चौक, बुधवार बाजार, गुरुद्वारा मार्ग, हटरी चौक, हॉस्पिटल रोड होते हुए वापस सामुदायिक भवन पहुंची।
इस अवसर पर सामुदायिक भवन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, साथ ही समाज बंधुओ के लिए सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया था। प्राकट्य दिवस के अवसर पर शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए ।

कबीर प्राकट्य दिवस पर समाज बंधुओं के द्वारा विशाल मोटरसाइकिल रैली निकालकर जुलूस का आयोजन किया गया। उक्त जुलूस को श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समाज बंधुओं के लिए जलपान की व्यवस्था अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में चितरंजन पटेल, मनीष कथूरिया, कमल अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, तनवीर कुरेशी्र, कमल शर्मा, कमलेश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, पप्पू एवं मोहित बैरेट का विशेष योगदान रहा।

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कबीर प्राकट्य दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कबीर जयंती के अवसर पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने गबेल समाज संगठन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह होर्डिंग लगाकर अग्रवाल समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। प्राकट्य दिवस के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुमन वर्मा, नितेश कुमार वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles