आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर एकजुट हुए 200 से अधिक ट्रांसपोर्टर
RGTOA की ऐतिहासिक आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में चैंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी को सौंपे आवेदन पत्र… मीडिया प्रभारी ट्रांसपोर्टर विकाश अग्रवाल रायपुर- सक्ती ने जानकारी दी




रायपुर, 20 जून 2026। राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन (RGTOA), रायपुर द्वारा आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित प्रथम ऐतिहासिक आमसभा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने एक स्वर में शहर से बाहर आधुनिक एवं सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना तथा ट्रांसपोर्टरों को शीघ्र भूमि आवंटन की मांग को लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया।
आमसभा के दौरान उपस्थित ट्रांसपोर्टरों ने शहर से बाहर स्थानांतरित होने की सहमति देते हुए अपने आवेदन पत्र एवं आवश्यक जानकारी से संबंधित फॉर्म भरकर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी को सौंपे। ट्रांसपोर्टरों ने मांग की कि वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, जिससे शहर के भीतर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के मार्गदर्शन तथा चैंबर ट्रांसपोर्ट विंग के अध्यक्ष श्री हरचरण सिंह साहनी के सहयोग में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सलूजा, श्री राजेश वासवानी, श्री गुरजीत सिंह संधू , प्रशांत गुप्ता, अमरदास खट्टर, राजेन्द्र पारख एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
सभा को संबोधित करते हुए RGTOA के अध्यक्ष श्री स्वरूप चोपड़ा ने कहा कि रायपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि अब आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को और अधिक समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और व्यवसाय के सुचारू संचालन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांसपोर्ट नगर समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
सभा में एसोसिएशन के महामंत्री नीरज बंसल,विशाल ककलानी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भल्ला,पिंटू सिंह, सचिव रूपेश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल,अंकित जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर आगे भी संगठित रूप से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ट्रांसपोर्टरों की यह मजबूत और संगठित आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी तथा निकट भविष्य में आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण और भूमि आवंटन की दिशा में सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।
मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल रायपुर सक्ती-(महामाया transport)
राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन (RGTOA), रायपुर




