छत्तीसगढ़

जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति में सदस्यों का हुआ मनोनयन, प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कलेक्टर को भेजा अनुशंसा पत्र

सक्ती। सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अनुशंसा पर जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसकी सूची प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर श्री तोपनो को प्रेषित कर दी है।

जिला चिकित्सालय सक्ती की जीवन दीप समिति हेतु मनोनीत सदस्यों में कृष्णकांत चन्द्रा, डॉ खिलावन साहू, मेघाराम साहू, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गवेल, राम नरेश सिंह यादव और सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सक्ती के लिए राम अवतार अग्रवाल, प्रीतम गबेल, मांगेराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल,संजय रामचन्द्र, ममता प्रेम पटेल तथा धनंजय नामदेव शामिल हैं।

Related Articles