छत्तीसगढ़

स्वीप कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने ली शपथ

सक्ती। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शाखा सक्ती के सदस्यों के द्वारा 30 मार्च को अपनी महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने शपथ ली गई।

सभी सदस्यों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेते हुए अपने घरों के सदस्यों एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करने जागरूक करने का संकल्प लिया। मतदान जागरूकता के संकल्प के बाद होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शाखा-शक्ति के प्रादेशिक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया रायपुर के मार्गदर्शन में विगत दिनों बनाए गए सदस्यों का सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

Related Articles