छत्तीसगढ़

मयंक अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया ,, सक्ती नगर का गौरव



सक्ती। शक्ति नगर की प्रतिष्ठित फर्म मुरारीलाल अशोक सर्राफ के संचालक श्री अशोक कुमार अग्रवाल के सुपुत्र मयंक अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार, समाज एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

मयंक की इस उल्लेखनीय सफलता पर नगरवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनकी यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और लगन का परिणाम है। सीए जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

परिजनों ने मयंक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। वहीं समाज के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मयंक अग्रवाल को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे अग्रवाल समाज एवं शक्ति नगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, प्रतिभा और कार्यकुशलता से समाज एवं नगर का नाम निरंतर रोशन करें।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मयंक अग्रवाल अपने जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा अपने परिवार, समाज और शक्ति नगर का नाम देशभर में गौरवान्वित करते रहें।

Related Articles